Search This Blog

Tuesday, May 25, 2021

MS-EXCEL View Tab in Hindi | एमएस एक्सेल में व्यू टैब क्या है?


एम.एस एक्सेल में व्यू टैब की उपयोग और जानकारी आइए जाने हिंदी मेंं


MS-Excel View Tab :- 

हम Excel की View Tab को Keyboard से Alt+R दबाकर और Mouse से View Tab पर Double Click कर Active कर सकते है। MS Excel कि View Tab को Keyboard और Mouse दोनों के द्वारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह टाइप डॉक्यूमेंट की दिखावट से संबंधित आइटम्स के लिए होता है; जैसे – Document View, Show/Hide, Zoom, Windows, Macro|



1. Document View Group – यदि यूजर अपने द्वारा बनाए गए डॉक्यूमेंट को अलग-अलग तरीकों से देखने के लिए इस ऑप्शन का उपयोग करता है।

डॉक्यूमेंट के कुल 5 व्यू (View) होते हैं Window 2007 में 

Normal 

Print Layout

Page Break Preview

Custom View

Full Screen 


2. Show/Hide Group –

Ruler – इस ऑप्शन पर चिन्ह करने से रूलरबार Show, चिन्ह हटाने से Hide हो जाता है।

Formula Bar – इस ऑप्शन की सहायता से हम फार्मूला बार को हम Show/Hide कर सकते हैं।

Grid–Lines – इस ऑप्शन की सहायता से हम ग्रिड लाइन्स को हम Show/Hide कर सकते हैं।

Headings – इस ऑप्शन की सहायता से हम हेडिंग्स को हम Show/Hide कर सकते हैं।


3. Zoom Group :– इस ऑप्शन की सहायता से हम अपने डॉक्यूमेंट को बड़े रूप में या छोटे रूप में संतुलित करके देख सकते हैं।

100% – इस ऑप्शन की सहायता से हम अपने डॉक्यूमेंट की ज़ूमिंग साइज 100% पर सेट कर सकते हैं।

Zoom to Selection – इस ऑप्शन की सहायता से हम आपने वर्कशीट के किसी भी स्थान को सिलेक्ट कर उसको ज़ूम कर देखने के लिए प्रयोग करते हैं।


4. Window Group :–

New Window – इस ऑप्शन की सहायता से हम अपने डॉक्यूमेंट फाइल से विंडो की डुप्लीकेट विंडो बना सकते हैं।

Arrange All – इस ऑप्शन की सहायता से हम सभी डॉक्यूमेंट विंडो को एक साथ स्क्रीन पर दिखा सकते हैं।

Freeze Panes – इस ऑप्शन की सहायता से हम अपने वर्कशीट के कॉलम और रो के विशेष डाटा या विशेष टॉपिक को फ्रीज़ कर सकते है जिसके बाद शीट को स्क्रॉल करने के बाद भी उसे को देखा जा सकता हैं।

Hide – इस ऑप्शन की सहायता से हम अपने वर्तमान वर्कशीट को छीपा सकते है।

Split – इस ऑप्शन्स की सहायता से हम अपने डॉक्यूमेंट विंडो को दो भागों में बाँट सकते हैं।

View Side by Side – इस ऑप्शन की सहायता से हम अपने डॉक्यूमेंट विंडोज को स्क्रीन पर Side by Side एक साथ देख सकते है।

Switch Window – इस ऑप्शन की सहायता से हम अपने एक डॉक्यूमेंट विंडो से दूसरी डॉक्यूमेंट विंडो में आसानी से जा सकते है।


5. Macros Group :–

Macro – यह एम.एस एक्सेल की बहुत ही बड़ी सुविधा है इसके द्वारा हम बार-बार रिपीट होने वाली कार्यों से बचने के लिए मैक्रो (Macro) बनाकर उन कार्यों से बचते हैं।



Tech with pintu



No comments:

Post a Comment

Ms-power point in hindi

Introduction To Power Point In Hindi ) पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने के लिए एक एप्लीकेशन है| जो एक प्रस्तुति को प्रदर्शित करने के लिए चार्ट और...